नौहट्टा में 30 किलो नीलगाय का मांस नष्ट, दुर्गंध से लोग थे परेशान
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना के पास रखा करीब 30 किलो नीलगाय का मांस शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कर दिया गया। मांस से तेज दुर्गंध फैल रही थी, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी।
गौरतलब है कि चार दिन पहले वन विभाग की टीम ने रेहल चेकपोस्ट के पास एक भरठुआ राइफल, नीलगाय का मांस और एक बाइक बरामद की थी। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
शुक्रवार को आरओ मनोज कुमार के नेतृत्व में एसआई अमित कुमार की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर मांस को दफन किया गया। इसके बाद जेसीबी से मिट्टी डालकर गड्ढे को ढक दिया गया।
📍 रोहतास जिले की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — अपना रोहतास न्यूज के साथ।
#अपना_रोहतास #नौहट्टा #रोहतास_न्यूज #बिहार_समाचार #वन_विभाग #नीलगाय #वन्यजीव_संरक्षण #स्थानीय_खबर #बिहार_न्यूज