Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

हादसे में दोनों हाथ गवा देने वाले नरेंद्र के लिए समाजसेवी शीलू कुमार बने मददगार 😱 लगवाए कृतम हाथ नैनीताल जनपद के लोहली निवासी नरेंद्र बिष्ट, जो एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अपने दोनों हाथ गंवा बैठे थे, लंबे समय से गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कार्य भी उनके लिए चुनौती बन गए थे। ऐसे कठिन समय में भवाली निवासी समाजसेवी शीलू कुमार ने मानवीय पहल करते हुए आगे आकर नरेंद्र बिष्ट की मदद की। उनके सहयोग से नरेंद्र बिष्ट को कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और सामान्य जीवन जीने की नई उम्मीद मिली है। शीलू कुमार ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस पहल से क्षेत्र में सामाजिक सेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। #nainital #betalghat #viral #pahad

Uttarakhand, India | Jul 6, 2026