कोडरमा। जिले के सतगावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बदहाल व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
खराब खान-पान और शिक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोशित छात्राओं ने शुक्रवार को सड़क मार्च निकाला। मार्च के दौरान कई छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं। बड़ी संख्या में छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं। प्रखंड मुख्यालय पहुंची छात्राओं ने अधिकारियों से मांग की, कि विद्यालय की जांच कर भोजन की गुणवत्ता और पढ़ाई की व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए।
Namkum, Ranchi | Aug 21, 2026