विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून 2026) के अवसर पर जिला गंगा समिति, बेगूसराय द्वारा नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है।
यह कार्यक्रम 05 जून 2026 को प्रातः 6:30 बजे आईओसीएल रिफाइनरी परिसर, बेगूसराय में आयोजित होगा। जिला प्रशासन एवं जिला गंगा समिति ने सभी नागरिकों से इस हरित अभियान में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की है।
@iprdbihar
@namamigange
#begusarai
#ekpedmaakenaam