पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस द्वारा पुलिस थाना मनोहरपुर पर अनुसंधान अधिकारियों की बैठक
पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस द्वारा दिनांक 06.10.2026 को पुलिस थाना मनोहरपुर पर अनुसंधान अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
बैठक में लंबित मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण, वांछित एवं ईनामी अपराधियों तथा स्थायी वारंटियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने और बदमाशों एवं अवांछनीय व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुसंधान में गुणवत्ता एवं गति बनाए रखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास।
#JaipurRuralPolice #JaipurRural #PoliceMeeting #CrimeControl #LawAndOrder Investigation RajasthanPolice