🚨 मुरैना में दुष्कर्म के आरोपी डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
मुरैना में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता युवती ने आरोप लगाया है कि अरविंद माहौर ने शादी का झांसा देकर कार और फ्लैट में उसके साथ शारीरिक शोषण किया। युवती की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद माहौर मुरैना जिला मुख्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।
मामले की जांच जारी है। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्धारण न्यायालय की प्रक्रिया और जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगा।
न्यूज सोर्स -पत्रिका डॉट कॉम
#Morena #MadhyaPradesh #BreakingNews #MPNews #CrimeNews #MP

#Morena #MadhyaPradesh #BreakingNews #MPNews #CrimeNews #MP - Chhatarpur Nagar News