कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाल में दिए विवादित बयान को लेकर सांसद पप्पू यादव थाने पहुंच गए हैं। पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट थाने एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे हैं।
उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी भी दी थी कि वह शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। पप्पू यादव भगवान कृष्ण पर की गई टिप्पणी को लेकर आहत हैं।
पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा था, 'भगवान श्रीकृष्ण जी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। सत्ता संरक्षित टुटपुंजिये फरेबी कथावाचक के खिलाफ आज मैं मुकदमा दर्ज कराने जा रहा हूं। कृष्ण कन्हैया जी को अपमानित कर यह मूर्ख बेईमान अब माफी मांगने की नौटंकी कर रहा है। इसे छोड़ेंगे नहीं,सजा दिलाकर ही मानेंगे।'
Namkum, Ranchi | Nov 3, 2026