
*थाना सहतवार, खेजुरी व सुखपुरा पुलिस द्वारा कुल 55 अदद लावारिश/कबाड़ मोटरसाइकिल व 01 अदद चार पहिया वाहनों की नियमानुसार नीलामी सम्पन्न ।*
शासन द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी/दक्षिणी) के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारीगण के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष सहतवार, थानाध्यक्ष सुखपुरा व थानाध्यक्ष खेजुरी के कुशल नेतृत्व में लावारिश/कबाड़ एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जा रही थी।
इस क्रम में आज दिनांक 01.010.2026 को थाना सहतवार द्वारा कुल 23 अदद मो0साइकिल, खेजुरी द्वारा कुल 02 अदद मो0साइकिल व सुखपुरा द्वारा कुल 20 अदद मो0साइकिल व 01 अदद चार पहिया लावारिश/कबाड़ वाहनों की नियमानुसार नीलामी थाना प्रांगण में गठित नीलामी समिति द्वारा श्रीमान् उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बांसडीह, सिकन्दरपुर व नगर बलिया की अध्यक्षता में उक्त 55 अदद लावारिश कबाड़ मोटरसाइकिल व 01 अदद चार पहिया वाहनों की नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी। नीलामी की सम्पूर्ण कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं शासकीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं नियमानुसार सम्पन्न करायी गयी।
बलिया पुलिस द्वारा लावारिश एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बलिया*
Ballia, Ballia | Oct 2, 2026