Public App Logo
बस्तर की बाइक ट्रिप पर निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ के बस्तर की बाइक ट्रिप पर निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह धमतरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मरकाटोला घाट के पास रिद्धि की बाइक की एक ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। रिद्धि को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से उनके परिवार और साथी बाइक राइडर्स में शोक की लहर है। घर से करीब 1000 किलोमीटर दूर रिद्धि के साथ हुआ यह हादसा बेहद दर्दनाक है। 🕯️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें l #MumbaiBiker #Chhattisgarh #Dhamtari #Bastar #RoadAccident #BikeTrip #RoadSafety - Chhatarpur Nagar News