
अररिया बॉर्डर पर पुलिस-SSB की कार्रवाई, मेघा बॉर्डर से 36 लीटर नेपाली शराब बरामद
अररिया: मेघा बॉर्डर पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार!
अररिया जिले के कुआरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेघा बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त संध्या गश्ती के दौरान नेपाली देशी शराब बरामद की गई।
गश्ती के दौरान जवानों ने एक अज्ञात व्यक्ति को झोला लेकर बॉर्डर पार करते हुए देखा। पुलिस बल द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर वह झोला फेंककर नेपाल की सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद झोले की तलाशी लेने पर कुल 36 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद हुई।
इस मामले में शराब छोड़कर भागने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
बॉर्डर पर तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की निगरानी जारी है।
📺 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Pi Express News के साथ।
🌐 Website: www.piexpressnews.in
#ArariaNews #PiExpressNews #KuariThana #MeghaBorder #NepaliSharab #शराबबरामद #अररिया_न्यूज #कुआरी_थाना #मेघा_बॉर्डर #SSB #BiharNews #BorderSecurity #PoliceAction #LiquorSmuggling #BreakingNews #ArariaBreakingNews #BiharPolice #LocalNews #LatestNews #बिहार_न्यूज
Araria, Araria | Oct 10, 2026