
महिला ने जेठ के बेटे पर बुरी नीयत से हाथ पकड़ने और मारपीट का लगाया आरोप, मामला दर्ज
शाहनगर। पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरी चौकी के ग्राम करौंदी से महिला के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है।
करीब 35 वर्षीय अलका रानी, निवासी ग्राम करौंदी, ग्राम पंचायत सलैयाफेरन सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके जेठ के बेटे ने कथित तौर पर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। महिला के अनुसार, जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
घटना के बाद महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर लाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 396 बी, 115(2) एवं 151(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की विवेचना कर रही है।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नोट: खबर में उल्लेखित आरोप शिकायत के आधार पर हैं। मामले की अंतिम पुष्टि पुलिस विवेचना के बाद ही होगी।
#शाहनगर #पन्ना #करौंदी #पुलिसकार्रवाई #मध्यप्रदेश