रोहतास प्रखंड के रसूलपुर पंचायत की बेटी सीमा कुमारी ने 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सीमा धर्मेंद्र सिंह और प्रमिला देवी की पुत्री हैं। उनके पिता प्रवासी श्रमिक हैं। ग्रामीण क्षेत्र में उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।
#bpsc #rohtasdistrict