
समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथा शीघ्र करें निपटान- सीटीएम पीयूष गुप्ता
प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित
यमुनानगर, (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो- सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहे, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें।
सीटीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सीटीएम पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में 7 शिकायतें प्राप्त हुई है जिसमें गांव शिवपुरी कालोनी निवासी नीरू गुप्ता ने डिपो की सिक्योरिटी ना मिलने बारे व परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने बारे, यमुनानगर निवासी लवकेश वर्मा ने परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने बारे, यमुनानगर निवासी देवेन्द्र कुमार ने परिवार पहचान पत्र जन्म तिथि ठीक करवाने बारे, यमुनानगर निवासी राजदुलारी ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने बारे, यमुनानगर निवासी संजीव कुमार ने ग्राम पंचायत नया गांव में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने बारे व पुलिस थाना बुढ़िया में ग्रामीणों पर झूठी शिकायतें दर्ज करने बारे और गांव मलिकपुर के समस्त निवासियों ने कृषि योग्य भूमि पर जलभराव होने की शिकायत करने बारे समस्या रखी।
इस अवसर पर समाधान शिविर के विशेष सदस्य जगदीश बब्बर व नीरज गुप्ता तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।