शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज, मनरेगा, एन०आर०एल०एम०, जीरो पॉवर्टी, गौ-संक्षरण, ग्रामीण पुस्तकालय, फैमिली आई०डी० एवं अन्नपूर्णा भवन, रिक्त दुकान की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शौचालय के लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए।