
सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत कार्यशाला संपन्न
माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर पाली में सक्षम जीवन कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत जे एस डब्यू सीमेंट संस्था के सहयोग से पाठ्यक्रम पुस्तकों के वितरण एवं शिक्षक अनुभव साझा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को सक्षम कार्यक्रम की पाठ्यक्रम पुस्तकों का वितरण करना, जीवन कौशल सत्रों के प्रभावी संचालन को प्रोत्साहित करना तथा विद्यालयों में कार्यक्रम के क्रियान्वयन के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं नवाचारों को साझा करना है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग डा पूजा व्दिवेदी ने कहा कि यह कार्यशाला शिक्षको के लिए उपयोगी होगी जिसके माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों में स्वच्छता, समय पर गृहकार्य करने एवं नियमित विद्यालय आने जैसी आदतों के विकास सहित अन्य व्यवस्थाओ से अवगत हो सकेगे। उन्होंने कहा कि सक्षम कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना एक सराहनीय पहल है।
सक्षम कार्यक्रम के पाठ्यक्रम में गुड टच, बैड टच , पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है, जिससे बच्चे बाल सुरक्षा, संरक्षण एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को इन विषयों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रदान की जा रही है।
कार्यशाला के दौरान सहायक आयुक्त ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई ‘मेरी सीख’ कॉपियों का अवलोकन किया तथा विद्यालयों में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंडल संयोजक संजय पाण्डेय को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों ने अपने अनुभवों एवं नवाचारों को साझा करते हुए सक्षम कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं जीवन कौशल संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्राचार्य महेंद्र मिश्रा, नागू लाल हाड़ा, संजय गौतम, आशीष गुप्ता, संदीप शुक्ला एवं जेएसडब्ल्यू सीमेंट संस्था केे संतोष राजपूत उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया