
मां भगवती मेलडी माता ध्वजा यात्रा उत्सव ढेबर कॉलोनी प्रताप नगर से मां मेलडी माता धाम 12 किलोमीटर की यात्रा निकाली।
धर्म सभा में संतों ने अपना दर्द पक्ष रखा संतो के साथ मारपीट जान से मारने की धमकी एवं मंदिरों की संपत्तियों पर अवैध तरीके से कब्जा एवं बुलडोजर चलाने पर संत समाज में नाराजगी जल्द होगा राष्ट्रीय स्तर पर मां भगवती मेलडी माता मंदिर परिसर में संतों का महासम्मेलन।।
उदयपुर 15 जुलाई 2026 मां भगवती मेलडी माता मंदिर बापा सीताराम आश्रम हिंगलाज माता शक्तिपीठ मंदिर पर हर वर्ष ध्वजा महोत्सव मनाया जाता है इसी श्रृंखला में प्रताप नगर ढेबर कॉलोनी से बड़ी संख्या में बग्गी घोड़े डीजे की माँ भगवती के गीतों की झंकार के साथ संत समागम संत परिवार के सानिध्य में बड़े धूमधाम से विशाल भक्तों के जन सैलाब के साथ ढेबर को लेने से ध्वज यात्रा रवाना हुई यह यात्रा लगभग 12 किलोमीटर की रही मां भगवती मेलडी माता मंदिर सर्व देवी पूजक गुजराती समाज सेवा समिति के महामंत्री नरेंद्र देलवाड़िया ने बताया कि पिछले 21 वर्षों से श्री भगवती मेलडी माता की ध्वजा यात्रा महंत विरामनाथ जी द्वारा बड़े धूमधाम से निकल जाती है इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ ध्वजा यात्रा ढेबर कॉलोनी से प्रारंभ हुई जहां पर रास्ते में भक्तों द्वारा अनेक प्रकार से स्वागत किया गया फूल की वर्षा की गई और जगह-जगह कैंप लगाकर उन्होंने जलपान की व्यवस्था करी और आइसक्रीम बिस्किट कुल्फी आदि भक्तों द्वारा वितरण किए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभी उदयपुर के गणमान्य संत समाज सम्मिलित हुए एवं नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भगवत सिंह, तखत सिंह पूर्व प्रधान गिर्वा सहित अनेक हिन्दू संगठनों के लोग मेलडी माता के इस कार्यक्रम में एवं धर्म सभा में सम्मिलित हुए इस भव्य कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में दिल्ली गुजरात महाराष्ट्र से माता के भक्त सम्मिलित एवं बिछीवाड़ा से महंत श्री महेंद्र सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कल्लाजी संप्रदाय बिछीवाड़ा से अतिथि के रूप में भाग लिया इस कार्यक्रम में सेवा का कार्य सर्व देवी पूजक सेवा समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर जो महाराज जी ने आदेश दिया उसके अनुसार कार्यभार संभाला कार्यक्रम में सर्वप्रथम ध्वजा की बोली लगाई गई जिसमें नगर के समाजसेवी अंबाराम राठौड़ द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई
।धर्म सभा में सभी संतो महंतों एवं सभी संगठनों के पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए जो आज सनातन की दुर्गति हो रही है उसे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि संतों को खुलकर अपनी पीड़ा एवं अपने विचार जनता एवं सरकार के समक्ष रखना होगा महंत और संत एवं मंदिरों के पुजारी अंदर ही अंदर घुट घुट कर मर रहे हैं आज के दबंग जमीन के लालची भूमाफिया का दबदबा इतना हावी हो गया है कि संत अपनी बात खुलकर नहीं कह पा रहा है संतो को सरे आम मारने की धमकियां दी जा रही है तथा मंदिर को खंडित किया जा रहे हैं मंदिर की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है महंत विराम नाथ जी महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भविष्य में अगर यह घटनाएं नहीं रुकी और लगातार प्रताड़ित किया गया तो बहुत जल्दी ही पूरे राष्ट्र से संतों का समागम मां भगवती मेलडी माता मंदिर परिसर में किया जाएगा इसके साथ ही पूर्व प्रधान तख्त सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पूर्व में भी कई वर्षों पहले ऐसी कई संकट आए थी पर मां भगवती मेलडी माता ने स्वयं उसका निस्तारण किया है उन्होंने आश्वासन दिया कि मंदिर की रक्षा और सुरक्षा के लिए हम सब खड़े हैं अगर भविष्य में महाराज जी पर कोई आपदा या विपदा आती है तो हम सब सनातनी मिलकर उसका मुकाबला करेंगे इस दौरान धर्म सभा में महंत श्री पारस गिरी जी महाराज शनि महाराज मंदिर गोवर्धनविलास , महंत डॉ हर्षिता दास मीठा राम जी का मंदिर, महंत अचलाराम, महंत सिसवी धाम, महंत अमर गिरी, महंत तनमई महाराज, महंत कमल नाथ, महंत प्रयाग गिरी,महंत भेरू सिंह राठौड़,महंत देवी सिंह चौहान,महंत महिपाल सिंह राठौड़, बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार, समाजसेवी मदन सिंह , अमृतलाल मेनारिया, सूर्य वीर सिंह राणावत, किशोर भाई, धर्म सभा को धन्यवाद साध्वी राजू बा ने ज्ञापित किया।।