गोंडा में नवाबगंज के गड़रियन गांव में विद्युत पोल से उतरे करंट की चपेट में आने से 21 भेड़ों की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक तेजई पाल को करीब 3 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस, जनप्रतिनिधि और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 2024 में भी इसी गांव में करंट से 22 भेड़ों की मौत हुई थी।
#GondaNews #Nawabganj #BreakingNews #ElectricShock #SheepDeath #Gonda