आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई—
@EowUttarPradesh द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वर्षों से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को जनपद आगरा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त वर्ष 2004-05 एवं 2005-06 में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, मेरठ में दवा आपूर्ति से संबंधित फर्जीवाड़े एवं शासकीय धन के गबन के मामले में वांछित था।
अभियुक्त ने अन्य सहअभियुक्तों एवं लोकसेवकों के साथ मिलकर फर्जी डायवर्जन लेटर एवं इण्डेन्ट तैयार कर विभागीय नियमों का उल्लंघन करते हुए दवाओं की आपूर्ति दर्शायी और इस प्रक्रिया में कूटरचित अभिलेखों का उपयोग कर अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करते हुए सरकार को वित्तीय क्षति पहुंचाई गयी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUP