
पानेरी का विशिष्ट सम्मान
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #nonfollowers #viralpost
उदयपुर, 16 जुलाई। लोकतंत्र, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गंभीर दिव्यांग श्री संजय कुमार पानेरी, सहायक लेखाधिकारी प्रथम को उनके प्रेरणादायी एवं असाधारण कार्यों के लिए पंडित मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा द्वारा विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन एवं पारस सिंघवी भी उपस्थित रहे।
श्री पानेरी ने दिव्यांग कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से छूट होने के बावजूद स्वेच्छा से भारत के प्रथम आदर्श दिव्यांग मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी के रूप में अपने दिव्यांग साथियों के साथ लगातार छह चुनावों में सेवाएँ देकर एक प्रेरणादायी कीर्तिमान स्थापित किया। उनके इस मॉडल से प्रेरित होकर भारत निर्वाचन आयोग ने देश की सभी 4,170 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श दिव्यांग मतदान केंद्र स्थापित करने की पहल की। श्री पानेरी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अभिनव डिजिटल कार्ययोजना तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित की, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय से सराहना प्राप्त हुई। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं एक विशेष दिव्यांग कार का डिज़ाइन विकसित कर उसका पेटेंट प्राप्त किया, जो आत्मनिर्भरता एवं नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Girwa, Udaipur | Jul 17, 2026