ताखौरी-बगरोड़ मोड़ पर खुल गया है नया ‘स्विमिंग पूल’! 😂
पन्ना जिले के शाहनगर विकासखंड में रैपुरा-मोहन्द्रा मुख्य मार्ग से बगरोड़ जाने वाले रास्ते पर ताखौरी मोड़ की सड़क इन दिनों अपने नए अवतार में नजर आ रही है।
बारिश ने सड़क के गड्ढों को पानी से ऐसा भर दिया है कि अब यहां सड़क कम और देसी स्विमिंग पूल ज्यादा दिखाई दे रहा है।
भैंसों ने तो बाकायदा मौके का निरीक्षण कर लिया है और पानी में उतरकर फ्री में स्नान सेवा का लाभ भी उठा रही हैं। 😄
तो आइए सरकारी नुमाइंदों…
आप भी आनंद लीजिए! 😂
न कोई टिकट, न कोई शुल्क…
बस सड़क पर उतरिए और गड्ढों में छिपे इस ‘जल पर्यटन’ का अनुभव लीजिए। 😜
हालांकि ग्रामीणों और वाहन चालकों के लिए यही मजाक रोज की परेशानी बना हुआ है। पानी के नीचे गड्ढे कितने गहरे हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है और बारिश के दिनों में आवागमन और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
तस्वीरें ताखौरी-बगरोड़ मोड़ की मौजूदा स्थिति बयां कर रही हैं।
#ताखौरी #बगरोड़ #शाहनगर #सड़क_की_हालत #पन्ना