
#गुना - दिनांक 10 से 14 अगस्त तक जिले में रोजगार शिविरों का आयोजन
जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 10 से 14 अगस्त 2026 तक विभिन्न विकासखंडों में रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से आजीविका भवन कार्यालयों में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीना ने बताया कि एसआईएस लिमिटेड, अनूपपुर द्वारा भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद (नई दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के इच्छुक युवाओं का पंजीयन एवं चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत गुजरात में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
रोजगार शिविरों का आयोजन 10 अगस्त को बमोरी, 11 अगस्त को गुना, 12 अगस्त को आरोन, 13 अगस्त को राघौगढ़ तथा 14 अगस्त को चांचौड़ा के आजीविका भवन कार्यालय में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner