
*#डुमरा थाना में पदस्थापित सहायक उप-निरीक्षक हेमचन्द्र झा सहित सीतामढ़ी जिला के 141 सहायक उप- निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर हुआ प्रोन्नति।*
#सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने सभी जवानों को स्टार लगाकर किया सम्मानित।
#प्रोन्नति प्राप्त दरोगा को कर्तव्य निष्ठ होकर कार्य करने की आवश्यकता है : एसपी अमित रंजन।*
#सीतामढ़ी/ बिहार :- सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के आदेशानुसार पिपिंग समारोह का आयोजन कर, सीतामढ़ी जिला के 141 सहायक उप- निरीक्षकों को उप - निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति होने के आलोक में सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने सिंगल स्टार के जगह एक और स्टार लगाकर अपने कर्मियों के हौसला को बुलंद किया है और तमाम नए दरोगा को शुभकामनाएं भी दिया है। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने सभी नए दरोगा को निर्देश देते हुए, कहा है कि इसी तरह से अच्छे ढंग से आप सभी अपने कर्तव्य पथ पर चलते रहिए। जो अच्छा से कार्य करते रहेंगे उस व्यक्ति का हमेशा प्रोन्नति होता रहेगा।
उसी कड़ी में डुमरा थाना में पद स्थापित सहायक उप - निरीक्षक हेमचन्द्र झा सहित जिला के विभिन्न थानों के सहायक उप - निरीक्षकों को अब नई जिम्मेदारी मिल गई है। नई जिम्मेदारी के साथ उनके कंधे पर अब डबल स्टार लग चुका है। हमारी टीम सहित सब तक न्यूज जेकेवाई की आवाज न्यूज़ चैनल के बैनर तले हम तमाम नए दरोगा को उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
सीतामढ़ी जिला के नए दरोगा को उज्जवल भविष्य की कामना करने वालों में शामिल है :- एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शत्रुघ्न यादव, पत्रकार जलेश्वर कुमार यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़, राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ छोटू, मोहम्मद नजरे आलम, मोहम्मद रियाज, अधिवक्ता गुलाब सिंह, अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्त्ता व राजद के वरिष्ठ नेता हरि ओम शरण नारायण सहित सैकड़ों लोगों ने नए दरोगा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, जिला में उन दरोगाओं को अच्छे ढंग से काम करने का सलाह दिया है।
#spsitamarhi #dmsitamarhi #CMBihar #pmbharat #police