
#SSPAzh डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में-
#थाना_गम्भीरपुर, #जनपद_आजमगढ़।
🚨🔹मादक पदार्थ तस्करों को कड़ा संदेश ।
🚨🔹दिनांक 12.03.2026 को 353.990 किग्रा गांजा (कीमत लगभग 01 करोड़ 77 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार अंतरराज्यीय तस्कर पर आजमगढ़ पुलिस का बड़ा आर्थिक प्रहार, SAFEM (FOP)A एवं NDPS एक्ट, नई दिल्ली ने 10.50 लाख रुपये मूल्य के कंटेनर वाहन को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए जब्तीकरण का आदेश किया पारित।
🚨🔹सक्षम प्राधिकारी द्वारा फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि के उपरांत आज 22.06.2026 को तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर वाहन का विधिक जब्तीकरण की प्रक्रिया सम्पन्न।
🚨🔹मादक पदार्थ तस्करों को कड़ा संदेश—अब केवल गिरफ्तारी नहीं, अपराध से अर्जित सम्पत्तियों पर भी चलेगा कानून का शिकंजा; आजमगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी ।
➡️मादक पदार्थों की तस्करी एवं उससे अर्जित अवैध सम्पत्तियों* के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण विधिक एवं वित्तीय सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 12.03.2026 को एसटीएफ लखनऊ एवं थाना गम्भीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित मूल्य लगभग 01 करोड़ 77 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार अंतरराज्यीय तस्कर राजीव कुमार यादव उर्फ संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र तिलक सिंह निवासी ग्राम सुरैंदा फूलपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया के विरुद्ध की गई वित्तीय विवेचना अब एक महत्वपूर्ण मुकाम पर पहुँच गई है।
नई दिल्ली स्थित Competent Authority & Administrator, SAFEM (FOP)A एवं NDPS एक्ट द्वारा पारित आदेश में तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर वाहन संख्या UP-79 AT-9418 को अपराध से अर्जित धनराशि से खरीदी गई सम्पत्ति मानते हुए फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि की गई, जिसके क्रम में आज दिनांक 22.06.2026 को उक्त वाहन के विधिक जब्तीकरण की कार्रवाई सम्पन्न कराई गई।
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digazamgarh