लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना फिरोजाबाद दौरा बीच में ही समाप्त कर दिया और तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने घटना की जानकारी लेने के लिए डीजीपी और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से बात कर आग लगने के कारणों, राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। योगी ने स्पष्ट कहा कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#YogiAdityanath #LucknowFire #UPNews #BreakingNews