वन्दे भारत लाइव न्यूज़ -बड़ी ब्रेकिंग खबर
प्रवीण कुमार की रिपोर्ट : नूंह / होडल - सावन के पावन प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर आज हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नूंह स्थित प्रसिद्ध श्री नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने पावन बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा के तहत भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक कर समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की।
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है।
मंदिर परिसर में इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
Hodal, Palwal | Aug 3, 2026