चौपारण प्रखंड के इगुनियां गांव के होनहार युवक विवेक चंद्रवंशी ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के दम पर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिससे पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।
उनका चयन विश्व की अग्रणी वाणिज्यिक एवं तकनीकी संस्था अमेजन में लगभग 50 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर हुआ है। इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा चौपारण और हजारीबाग गौरव का अनुभव कर रहा है।
साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था तक पहुंचने की उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है।
विवेक के पिता आशीष चंद्रवंशी ने बताया कि उनके पुत्र ने प्रारंभ से ही अध्ययन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और बिना किसी दिखावे के लगातार परिश्रम करता रहा। उसका विश्वास हमेशा कर्म, लगन और तैयारी पर रहा, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
Namkum, Ranchi | Jun 22, 2026