*वैशाली के महुआ SDPO संजीव कुमार पर गिरी गाज: तिरहुत DIG ने अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा* 🚨
*वैशाली।* महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी *संजीव कुमार* पर अनुशासनिक कार्रवाई तय है।
*तिरहुत प्रक्षेत्र के DIG चंदन कुशवाहा* ने लापरवाही के आरोपों में कार्रवाई के लिए *पुलिस मुख्यालय को प्रतिवेदन भेज दिया है*।
जानकारी के अनुसार DIG ने पहले वैशाली SP को *13 बिंदुओं पर जांच* का निर्देश दिया था। SP की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अब DIG ने SDPO के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।
आरोप - लंबित कांडों का निष्पादन नहीं करना, मासिक रिपोर्ट नहीं भेजना और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना।
पुलिस विभाग ने साफ किया है कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
*#Vaishali #Mahua #SDPO #SanjeevKumar #Tirhut #DIG #ChandanKushwaha #BiharPolice #DisciplinaryAction #BiharNews #वैशाली #महुआ #एसडीपीओ #बिहार_पुलिस #निलंबन