डोडका की कामधेनु गौशाला में 9 नवंबर को होगा गोवर्धन पूजा कार्यक्रम एवं गोपाल कृष्ण पुरस्कार विजेताओं का सम्मान
विकासखंड मानपुर अंतर्गत वृंदावन ग्राम डोडका की कामधेनु गौशाला, ग्राम पंचायत डोडका में 9 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे गोवर्धन पूजा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डोडका सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन को लेकर संबंधितों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mp_husbandry
#umaria
#उमरिया