शिवम ग्रोसरी मार्ट का भव्य शुभारंभ, समाजसेवी आयुष तिर्की ने फीता काटकर किया उद्घाटन
#पांकी, #पलामू। पांकी प्रखंड के तेतराई बलियारी मोड़ स्थित शिवम ग्रोसरी मार्ट का धनतेरस के शुभ अवसर पर भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी आयुष तिर्की ने फीता काटकर विधिवत रूप से प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने प्रतिष्ठान के संचालक विकास गुप्ता को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर मुखिया जितेंद्र पांडेय, मुकेश मेहता, रिंकू मेहरा, आदर्श सिंह, नीलकमल सिंह, पप्पू मेहता, कुणाल, राज उरांव, बंटी गुप्ता, सौरभ गुप्ता, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, जगदीश साव, बिक्की, बबलू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विकास गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Panki, Palamu | Nov 7, 2026