संजीव सैनी ने युवाओं को नए वोट बनवाने के लिए किया जागरूक
इंद्री। बीएलए-2 संजीव सैनी ने क्षेत्र के युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने तथा नए वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवा अपना वोट अवश्य बनवाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
सैनी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को वोट बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा मतदाता सूची में नाम की जांच करने के संबंध में भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस दौरान युवाओं से अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
#HVN24