"मानव सेवा संघ "(एक छोटी सी पहल)द्वारा हर महीने समाज सेवा का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
इस बार श्रावण मास की मासिक सेवा "श्री राम तलाई बस स्टैंड डेरा बस्सी"में भंडारे के रूप में दी गई।भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ आज के मासिक भंडारे सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लगभग 2500 से ज्यादा जरूरतमंद सज्जनों ने भरपूर स्वादिष्ट भोजन(चावल, छोले , खीर, लड्डुओं)का आनंद लिया एवं संस्था द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" मुहिम के तहत " बेलपत् , जामुन, नीम, अशोक, अमरूद आंवला" आदि के पौधों का वितरित किया गये ।
इस बार भंडारा सेवा में मुख्य अतिथि "श्री नवरत्न मुंजाल जी" एव "श्रीमती निधि मुंजाल जी" Chairman and Managing Director of Ind-Swift Laboratories Limited, श्री साहिल मुंजाल जी एवं श्री ऋषभ मेहता जी Director's of Ind-Swift Laboratories Limited हमारे बीच उपस्थित रहे। डेराबस्सी शहर के प्रमुख समाजसेवीयों ने भी अपनी हाजरी आज के इस भंडारा सेवा कार्यक्रम में लगाई।
ग्रुप संचालक भुवनेश चौहान ने बताया कि हमारा यह ग्रुप निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहा हैं। तथा ग्रुप के सभी
सदस्य फार्मा सेक्टर (दवाई कंपनीयों) से जुड़े हैं। ग्रुप के सदस्यों में, श्री आकाशदीप शर्मा जी, श्री सुरेंद्र शर्माजी, श्री जितेंद्र मिश्रा, श्री रमन कौशल जी, श्री नितिन जैन जी, श्री रवि भारद्वाज जी, श्री जनक कुमार जी, श्री मिहिर झां जी ,श्री सुधीर सेठी जी, श्री मिथिलेश द्विवेदी, अजय कुमार, राजेश मधबाल जी, श्री बलजीत सिंह सैनी, मनिंदर सिंह, मंजू शर्मा जी, देवराज, अवनीश कुमार, मृगेश्वर राजपूत, संजीव कौशिक, गिरधर बणवाल ,विशन चंद , संजीव कुमार, विशमबर दास, टोनी सैनी, विशाल राजपूत, संजू सिंह, सिमरनप्रीत, देवराज, राजेश शुक्ला, विजय कुमार दुबे, अंकित कुमार, वासुदेव, विकल्प, विनय कुमार, अरुण कुमार,अमनदीप कौर, श्री संदीप कुमार जैन, सुखदेव सैनी, अमित भारद्वाज, सुमित सिंह, मुनीश ठाकुर आदि इस अवसर पर मौजूद थे।
(राकेश गांधी की रिपोर्ट)