चलो आईटीआई – कौशल से सफलता की ओर
आईटीआई में प्रवेश अभियान, 30 जून तक कराएं पंजीयन
----
शासकीय आईटीआई छतरपुर में प्रवेश सत्र 2026 के लिए विभिन्न रोजगारपरक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आठवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न ट्रेड्स में प्रवेश लेकर तकनीकी दक्षता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि जिले का कोई भी युवा तकनीकी शिक्षा के अवसर से वंचित न रहे।
30 जून है अंतिम तिथि
आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल की लिंक [https://mpiticounseling.co.in](https://mpiticounseling.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई छतरपुर से संपर्क किया जा सकता है।
@jansamparkmp