
#गुना - यूएनएफपीए द्वारा अंतरा-एससी (DMPA-SC) पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यूएनएफपीए द्वारा गुना जिले में अंतरा-एससी (DMPA-SC) पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अंतरा-एससी एक सब-क्यूटेनियस इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक साधन है, जो अनचाहे गर्भधारण से बचाव के लिए प्रभावी एवं सुविधाजनक विकल्प प्रदान करता है।
प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर एवं नर्सिंग ऑफिसर सहित 60 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का तकनीकी संचालन यूएनएफपीए के डॉ. विकास कौशल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में CMHO गुना डॉ. राजकुमार रिशिश्वर, DHO-2 डॉ. आर.आर. माथुर तथा जिला एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समन्वय एवं आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं यूएनएफपीए की जिला फैसिलिटेटर डॉ. मेघा गुप्ता द्वारा की गईं।
अंतरा-एससी सेवाओं को जमीनी स्तर तक और मजबूत करने के लिए अगले चरण में CHO, ANM एवं आशा कार्यकर्ताओं के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, जिनका आयोजन एवं तकनीकी सहयोग यूएनएफपीए द्वारा किया जाएगा।
#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh