कुआरी में पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से 5.052 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार
कुआरी थाना क्षेत्र के ग्राम पहुंसी में पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 5.052 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, गांजा ई-रिक्शा की सीट के अंदर पीले रंग के सीमेंट के बोरे में पांच पारदर्शी प्लास्टिक पैकेटों में रखा गया था। कार्रवाई के दौरान मुख्तार आलम (40 वर्ष), पिता मो. यकीन, निवासी कमलदहा वार्ड नंबर-03, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया को पकड़ा गया।
मौके से एक ई-रिक्शा और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#KuarI #ArariaNews #Kursakanta #GanjaSeized #GanjaSmuggling #PoliceAction #SSB #PoliceSSB #ArariaPolice #CrimeNews #BiharNews #PahuNsi #PiExpressNews
Araria, Araria | Oct 4, 2026