जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 75 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन, डिप्टी कलेक्टर श्री कमलेश पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।
ग्राम फुनगा तहसील अनूपपुर निवासी श्री दीपचंद साहू बीपीएल कार्ड बनवाए जाने के संबंध में, ग्राम बरबसपुर तहसील अनूपपुर के निवासी बिरसिया कोल मुझ प्रार्थी की भूमि ऑनलाइन नक्शा गलत फील होने के संबंध में, ग्राम कपरिया तहसील जैतहरी निवासी प्रमिला बाई पनिका जुलाई माह में अधिक बिल आ जाने के संबंध में, वार्ड क्रमांक 9 अमरकंटक सोनिया बाई बारिश में घर गिरने पर आर्थिक सहायता एवं आवास उपलब्ध कराए जाने के संबंध में, उरतान तहसील क�