
अयोध्या बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2.0 में बनारस का दबदबा
अयोध्या। श्री मङ्गल मूरति फॉउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अयोध्या बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2.0 में बनारस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस, मांसपेशियों की बनावट, पोजिंग और शारीरिक संतुलन का प्रभावी प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल और व्यायाम युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर देता है।
फॉउंडेशन के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथियों में दीपक वशिष्ठ, तक्षशिला आई.ए.एस. के निदेशक संतोष मिश्रा, आयुर्वेदाचार्य डॉ. शेषधर पांडेय, समाजसेवी विपिनेश पांडेय एवं भाजपा नेता प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
आयोजन में फॉउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य—उपाध्यक्ष सतीश यादव, वृज मोहन तिवारी, अवधेश यादव, जितेंद्र यादव, अमर चौधरी, तेजनारायण तिवारी, प्रदीप पांडेय, अभय मौर्य ,छोटू,लकी एवं राहुल चौधरी का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक साजिद खान एवं अमरनाथ आर्या रहे।
प्रतियोगिता में लखनऊ के जितेंद्र यादव, मोहित यादव एवं अनुज शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम यादव ने किया।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
#reelsviral #reels #reelsfbシ #viral #viralreels #viralpost Awadh News24 Dr. Amit Singh Chauhan