Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सूर्यगढ़ा पैक्स चुनाव परिणाम कसवा में अजेश और अलीनगर में गोपाल ने मारी बाजी, जानें सभी चारों पंचायतों का हाल लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार की रात कड़ी सुरक्षा और उत्साह के बीच पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने सभी विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की, जिसके तहत प्रखंड के चार प्रमुख पैक्स—कसवा, बरियारपुर, अलीनगर और राजपुर चौरा—के चुनाव परिणाम सामने आए हैं। ​कसवा पैक्स में अजेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुशंत कुमार को एक कड़े मुकाबले में मात्र 14 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जहां अजेश कुमार को कुल 366 और सुशंत कुमार को 352 मत मिले। इसी तरह बरियारपुर पैक्स में संतोष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश महतो को 105 मतों के बड़े अंतर से मात दी, जिसमें संतोष कुमार को 193 और प्रकाश महतो को 87 मत प्राप्त हुए। अलीनगर पैक्स में गोपाल कुमार ने सबसे बड़ी और एकतरफा जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मिश्री यादव को 514 मतों के भारी अंतर से हराया, जहाँ गोपाल कुमार को कुल 600 वोट मिले जबकि मिश्री यादव को मात्र 86 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा राजपुर चौरा पैक्स में राजेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शंभू कुमार को 173 मतों से पराजित किया, जिसमें राजेश कुमार को 470 और शंभू कुमार को 297 मत प्राप्त हुए। यह पूरी मतगणना प्रक्रिया बुधवार एवं गुरुवार की दरमियानी रात तक प्रखंड कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। #lakhisarai

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 12, 2026

MORE NEWS

🔥 पंचों ने रखी दलील, बुजुर्गों ने किया विरोध… रात तक चला महा - मंथन फिर ग्रामीणों ने लिया ऐसा फैसला, जिसकी उम्मीद नहीं थी!
#Bihar #Lakhisarai#DeathFeast
#DeathFeastBoycott #SocialReform
#SocialChange
#SocialAwareness
#CommunityDecision
#SocialMovement
#EducationFirst
#svajansamachar

🔥 पंचों ने रखी दलील, बुजुर्गों ने किया विरोध… रात तक चला महा - मंथन फिर ग्रामीणों ने लिया ऐसा फैसला, जिसकी उम्मीद नहीं थी! #Bihar #Lakhisarai#DeathFeast #DeathFeastBoycott #SocialReform #SocialChange #SocialAwareness #CommunityDecision #SocialMovement #EducationFirst #svajansamachar

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 17, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
दिनांक-16/08/2026

*वैली ऑफ हर्बल गार्डन  चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई पंचायत के महाजन्मा जनजाति ग्राम में शुभारंभ करने के संबंध में*।

चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई एवं संग्रामपुर पंचायत में जिला प्रशासन , कृषि विभाग अंतर्गत उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से इस पहाड़ी क्षेत्र और पूरी वैली को हर्बल गार्डन के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से कुल 20 प्रकार के दुर्लभ हर्बल मेडीसिनल प्लांट्स का पौध रोपण जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , जिला उद्यान पदाधिकारी जनजाति ग्रामवासियों के साथ किया गया। साथ ही कालमेघ और तुलसी के बीज का बीज खुले खेत में की गई। 

20 प्रकार के हर्बल के पौधे में वच, अजवाइन,काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज,शतावर, काली मूसली, पत्थर चूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दम बेल, सेन्ट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली, कालमेघ आदि हैं जिनके  पांच पांच पौधे बेड बनाकर ग्रामीणों के साथ रोपण किया गया। 
इन पहाड़ी ग्रामों के ग्रामीणों के बीच हर्बल पौधों के महत्व के बारे में समझाया गया तथा कृषि विभाग के डीबीटी साइट पर उनके निबंधन करने और सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बताया गया। कृषि यंत्रों का वितरण और उसके लिए निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। 
इसके पूर्व में भी इस क्षेत्र में जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के द्वारा भ्रमण किया गया था और इस सुंदर प्राकृतिक वैली को वैली ऑफ हर्बल मेडीसिनल गार्डन के तौर पर विकसित करने का कृषि एवं उद्यान वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था। उसी कड़ी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों को आज रोपित करते हुए इसका शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ये 20 प्रकार के दुर्लभ पौधों के माध्यम से धान गेहूं की परंपरागत खेती से बाहर निकल कर कैश क्रॉप की दिशा में एक नई पहल होगी जिसका लाभ सीधे तौर पर यहां के किसानों को मिलेगा। इसके बाद उद्यानिक व्यवसाय और प्रोसेसिंग, कृषि यंत्र, डिस्टिलेशन सेंटर तथा वाहन की अनुदानिक व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी श्री राजीव रंजन द्वारा किए गए प्रयासों और वहां के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई गई नई खेती के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लखीसराय, अपर समाहर्ता, लखीसराय, उप विकास आयुक्त, लखीसराय श्री राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी, लखीसराय श्री आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, लखीसराय, श्री चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, चानन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा महजनमा ग्राम के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक-16/08/2026 *वैली ऑफ हर्बल गार्डन चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई पंचायत के महाजन्मा जनजाति ग्राम में शुभारंभ करने के संबंध में*। चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई एवं संग्रामपुर पंचायत में जिला प्रशासन , कृषि विभाग अंतर्गत उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से इस पहाड़ी क्षेत्र और पूरी वैली को हर्बल गार्डन के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से कुल 20 प्रकार के दुर्लभ हर्बल मेडीसिनल प्लांट्स का पौध रोपण जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , जिला उद्यान पदाधिकारी जनजाति ग्रामवासियों के साथ किया गया। साथ ही कालमेघ और तुलसी के बीज का बीज खुले खेत में की गई। 20 प्रकार के हर्बल के पौधे में वच, अजवाइन,काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज,शतावर, काली मूसली, पत्थर चूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दम बेल, सेन्ट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली, कालमेघ आदि हैं जिनके पांच पांच पौधे बेड बनाकर ग्रामीणों के साथ रोपण किया गया। इन पहाड़ी ग्रामों के ग्रामीणों के बीच हर्बल पौधों के महत्व के बारे में समझाया गया तथा कृषि विभाग के डीबीटी साइट पर उनके निबंधन करने और सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बताया गया। कृषि यंत्रों का वितरण और उसके लिए निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। इसके पूर्व में भी इस क्षेत्र में जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के द्वारा भ्रमण किया गया था और इस सुंदर प्राकृतिक वैली को वैली ऑफ हर्बल मेडीसिनल गार्डन के तौर पर विकसित करने का कृषि एवं उद्यान वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था। उसी कड़ी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों को आज रोपित करते हुए इसका शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ये 20 प्रकार के दुर्लभ पौधों के माध्यम से धान गेहूं की परंपरागत खेती से बाहर निकल कर कैश क्रॉप की दिशा में एक नई पहल होगी जिसका लाभ सीधे तौर पर यहां के किसानों को मिलेगा। इसके बाद उद्यानिक व्यवसाय और प्रोसेसिंग, कृषि यंत्र, डिस्टिलेशन सेंटर तथा वाहन की अनुदानिक व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी श्री राजीव रंजन द्वारा किए गए प्रयासों और वहां के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई गई नई खेती के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लखीसराय, अपर समाहर्ता, लखीसराय, उप विकास आयुक्त, लखीसराय श्री राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी, लखीसराय श्री आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, लखीसराय, श्री चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, चानन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा महजनमा ग्राम के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Aug 16, 2026

बेटे को श्रद्धांजलि देने पहुंची मां… मगर आंसुओं ने कह दी दिल की बात ।#Lakhisarai #सूर्यगढा #ITBP
#MartyrSolder

बेटे को श्रद्धांजलि देने पहुंची मां… मगर आंसुओं ने कह दी दिल की बात ।#Lakhisarai #सूर्यगढा #ITBP #MartyrSolder

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 16, 2026

** 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर गांधी मैदान, लखीसराय में गरिमामय समारोह का आयोजन **
.
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखीसराय स्थित गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में श्री सुनील कुमार, माननीय प्रभारी मंत्री, लखीसराय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस गरिमामय अवसर पर जिलााधिकारी, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक, लखीसराय सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.
ध्वजारोहण के उपरांत माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🇮🇳

** 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर गांधी मैदान, लखीसराय में गरिमामय समारोह का आयोजन ** . आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखीसराय स्थित गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में श्री सुनील कुमार, माननीय प्रभारी मंत्री, लखीसराय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस गरिमामय अवसर पर जिलााधिकारी, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक, लखीसराय सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। . ध्वजारोहण के उपरांत माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🇮🇳

Lakhisarai, Bihar | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026

Lakhisarai, Bihar | Aug 15, 2026

सूर्यगढ़ा पैक्स चुनाव परिणाम कसवा में अजेश और अलीनगर में गोपाल ने मारी बाजी, जानें सभी चारों पंचायतों का हाल लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार की रात कड़ी सुरक्षा और उत्साह के बीच पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने सभी विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की, जिसके तहत प्रखंड के चार प्रमुख पैक्स—कसवा, बरियारपुर, अलीनगर और राजपुर चौरा—के चुनाव परिणाम सामने आए हैं। ​कसवा पैक्स में अजेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुशंत कुमार को एक कड़े मुकाबले में मात्र 14 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जहां अजेश कुमार को कुल 366 और सुशंत कुमार को 352 मत मिले। इसी तरह बरियारपुर पैक्स में संतोष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश महतो को 105 मतों के बड़े अंतर से मात दी, जिसमें संतोष कुमार को 193 और प्रकाश महतो को 87 मत प्राप्त हुए। अलीनगर पैक्स में गोपाल कुमार ने सबसे बड़ी और एकतरफा जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मिश्री यादव को 514 मतों के भारी अंतर से हराया, जहाँ गोपाल कुमार को कुल 600 वोट मिले जबकि मिश्री यादव को मात्र 86 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा राजपुर चौरा पैक्स में राजेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शंभू कुमार को 173 मतों से पराजित किया, जिसमें राजेश कुमार को 470 और शंभू कुमार को 297 मत प्राप्त हुए। यह पूरी मतगणना प्रक्रिया बुधवार एवं गुरुवार की दरमियानी रात तक प्रखंड कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। #lakhisarai - Surajgarha News