
#जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, लोगों को बताई गईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
#बलिया विधानसभा क्षेत्र फेफना के ग्राम पंचायत चौरा में स्थित श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को विशाल जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जन चौपाल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और राज्य सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद भरत सिंह, एमएलसी बिच्छेलाल राजभर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह ने बतौर अतिथि सहभाग किया। कार्यक्रम के स्वागताकांक्षी पूर्व मंत्री नारद राय ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद #भरत सिंह- ने कहा कि मेरा तो पंचगांवा से आत्मीय लगाव है। जब मैं लोकसभा का उम्मीदवार बनकर आया तो आपने जो सम्मान और समर्थन दिया, उसका सदैव आभारी रहूंगा। मोदी और योगी के नेतृत्व में जो कार्य हुए हैं, उसको गिनाने में बहुत समय लगेगा। मोदी जी ने दुनिया में भारत का डंका बजाया है। हिंदुस्तान में सभी आस्था के केंद्रों को प्रधानमंत्री ने सजाया है। देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ी है। भाजपा एनडीए में टिकट मांगने से नहीं मिलता। नारद राय ने आपको अपनाया है, नारद राय आपका नेतृत्व करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि एमएलसी #बिच्छेलाल राजभर- ने बलिया की धरती को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं को चलाकर समाज के निम्न वर्ग को ऊपर उठाया है। समाज के सबसे निम्न वर्ग को आवास, बिजली और शिक्षा का इंतजाम किया। कोई भूख से न मरे इसके लिए सबको नियमित राशन दिया। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय, उज्ज्वला गैस, किसान सम्मान निधि, शौचालय योजना, विधवा-विकलांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड और विवेकाधीन चिकित्सा कोष की चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री #राजधारी सिंह- ने कहा कि जब हम 2014 से पहले वोट मांगने जाते थे तो गरीब पूछते थे क्या लाए हो, तो हम निरुत्तर हो जाते थे। आज हम गरीबों के बीच भी सम्मान से खड़े होते हैं। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है, दुनिया की कंपनियां निवेश कर रही हैं। अपराध का सिलसिला खत्म है, लोग भयमुक्त हैं।
विशिष्ट अतिथि सुभासपा राष्ट्रीय प्रवक्ता #सुनील सिंह- ने कहा कि पंचगांवा की मिट्टी जिसका सम्मान करती है, उसी का परचम राजनीति में रहता है। ओमप्रकाश राजभर जी जिसकी सभा करते हैं, वही विधायक बनता है। 2027 की पहली सभा ओमप्रकाश राजभर जी ने नारद राय के लिए रतसड़ में की है।
पूर्व मंत्री #नारद राय- ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सपा अब मंडल स्तर की पार्टी होने जा रही है। मेरी राजनीति की शुरुआत ही फेफना विधानसभा से हुई थी। राजनीति और रोजगार एक साथ नहीं हो सकता। चितबड़ागांव तहसील का प्रस्ताव शासन को गया है। पार्टी का हुक्म मानूंगा, पार्टी से मैं हूं, मुझसे पार्टी नहीं।
कार्यक्रम को शंकर राय, चंदन पाठक, प्रशांत उपाध्याय, सुरेंद्र बहादुर सिंह और अनिल सिंह ने भी संबोधित किया।
अध्यक्षता विधानसभा फेफना सुभासपा अध्यक्ष सर्वदेव राजभर “भुलन” ने की तथा संचालन नसीरपुर कलां के ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने किया।
इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल सिंह, पूर्व प्रमुख सतीश चौधरी नागा, राघवेंद्र तिवारी, मार्कंडेय सिंह, पूर्व प्रधान चौरा राजेश सिंह, भीम चौधरी, अमरनाथ राय, मनोज राय, अभय नारायण सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।