Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 16 अगस्त 2026* *मुण्डेरवा पुलिस ने 3 किलो 220 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को दबोचा, संतकबीरनगर का शातिर निकला* *बस्ती:* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में *प्रभारी थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव* के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम ने आज काँटे-बस्ती मार्ग पर स्थित *मूड़ाडीहा शनि मंदिर से 100 मीटर पूर्व* अभियुक्त *कुलदीप यादव* को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से *3 किग्रा 220 ग्राम अवैध गांजा, ₹80 नकद व एक एंड्रॉयड मोबाइल* बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 *221/2026 धारा 8/20 NDPS Act* पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:* *कुलदीप यादव* पुत्र बिरई यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी अछती, थाना महुली, जनपद संतकबीर नगर। *बरामदगी का विवरण:* 1. 3 किग्रा 220 ग्राम अवैध गांजा 2. ₹80/- नकद 3. एक एंड्रॉयड मोबाइल रेडमी कम्पनी *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:* अभियुक्त कुलदीप यादव शातिर मादक पदार्थ तस्कर है। इसके विरुद्ध NDPS Act, मारपीट, आर्म्स एक्ट व आबकारी एक्ट सहित संतकबीर नगर के थाना महुली में कुल *10 अभियोग* पंजीकृत हैं। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* 1. प्रभारी थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव, थाना मुण्डेरवा 2. उ0नि0 श्री राकेश त्रिपाठी, थाना मुण्डेरवा 3. हे0का0 राम अवधेश, थाना मुण्डेरवा 4. का0 अखिलेश यादव, थाना मुण्डेरवा मुण्डेरवा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है। अभियुक्त जनपद बस्ती में गांजा बेचने के लिए आया था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। बस्ती पुलिस का अभियान है कि जनपद को नशा मुक्त बनाया जाए और ऐसे तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Aug 16, 2026