
छतरपुर शहर के थाना सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम कदारी के पास से अवैध मादक पदार्थ 20 किलोग्राम से अधिक गांजा एवं उड़ीसा राज्य रजिस्टर्ड टाटा नेक्सन कार कीमत करीब 22 लाख रुपए किये जप्त
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, उत्पादन, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।
थाना सिविल लाइन पुलिस को विगत रात्रि गश्त के दौरान ग्राम कदारी के पास गांजा तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुँची। फार्म हाउस के सामने रोड में एक संदिग्ध कार मिली। विधिवत तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। अवैध मादक पदार्थ करीब 20 किलो 420 ग्राम गांजा एवं प्रयुक्त उड़ीसा राज्य रजिस्टर्ड टाटा नेक्शन कार कीमत करीब 22 लाख रुपये बरामद किया गया। अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त फरार आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, सहायक उप निरीक्षक सीताराम अहिरवार, आरक्षक हरेंद्र, अरविंद, हरिशरण, सूरजभान एवं टीम की भूमिका रही।
#MP #chhatarpur