
सासाराम में मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सफल एवं सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने तथा विधि-व्यवस्था पूरी तरह संधारित रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 27.06.2026 को नगर थाना सासाराम में जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया और पर्व के दौरान शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे का वातावरण बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मुहर्रम के दौरान शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे का माहौल हर हाल में बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतत निगरानी रखी जाए।
जिला पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान अफवाहों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना, भ्रामक संदेश पर विश्वास न करें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना प्राप्त होती है तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में जुलूस मार्गों की स्थिति, विद्युत तारों, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निदेश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रखने के लिए सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। जुलूस मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्ती कर रही है तथा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि मुहर्रम पर्व को शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 27, 2026