Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा का बक्सर में भव्य अभिनंदन बक्सर । भारतीय जनता पार्टी बक्सर नगर पूर्वी मंडल की ओर से भाजपा बिहार के नवनियुक्त प्रदेश सह कोषाध्यक्ष के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बांग्ला घाट स्थित एक निजी भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी ने की। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के बीच नव नियुक्त सह कोषाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश सिन्हा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनके जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना बक्सर के सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने नगर मंडल द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और प्रेम उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उसके भीतर के कार्यकर्ता भाव, समर्पण और निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है कि संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी ने कहा कि बक्सर नगर मंडल के इतिहास में पहली बार किसी कार्यकर्ता को प्रदेश संगठन में इतना महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। इससे नगर मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व का माहौल है। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को मिली यह जिम्मेदारी सभी के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री रोहित मिश्रा ने किया। समारोह में जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कंचन देवी, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निक्कू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील राय, बटेश्वर मिश्रा, राहुल दुबे, रामजी शाह, मुन्ना शर्मा, सुमित उपाध्याय, बलराम केसरी, महावीर गुप्ता, मयंक राज, परमेश्वर चौधरी, प्रिया राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के अंत में कार्यकर्ताओं ने राजेश सिन्हा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

बक्सर में बड़ा यू-टर्न! आरओबी टूटने के बाद फिर खुल रही इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग 

इटाढ़ी आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. बंद की गई रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोला जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दिनों तक यहां से आवागमन जारी रहेगा, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे दोबारा बंद किया जाएगा. कुछ दिन पहले ही लोगों को आरओबी के जरिए राहत मिली थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं.

#Buxar #BuxarNews #BreakingNews #Ithadhi #RailwayCrossing ROB Bihar BiharNews BuxarTopNews TrendingNews ViralNews InstaNews NewsUpdate LocalNews RailwayNews

बक्सर में बड़ा यू-टर्न! आरओबी टूटने के बाद फिर खुल रही इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग इटाढ़ी आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. बंद की गई रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोला जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दिनों तक यहां से आवागमन जारी रहेगा, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे दोबारा बंद किया जाएगा. कुछ दिन पहले ही लोगों को आरओबी के जरिए राहत मिली थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. #Buxar #BuxarNews #BreakingNews #Ithadhi #RailwayCrossing ROB Bihar BiharNews BuxarTopNews TrendingNews ViralNews InstaNews NewsUpdate LocalNews RailwayNews

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026

बक्सर में करोड़ों का पुल बना और कुछ ही दिनों में टूटा हिस्सा! इटाढ़ी आरओबी टूटा, भारी वाहनों की एंट्री बंद 😱
 :
26.40 करोड़ रुपये की लागत से बने इटाढ़ी आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बड़ा मामला सामने आया है। 1 जून से रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब पुल के एक हिस्से के टूटने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में भागलपुर की घटना के बाद अब बक्सर की यह खबर चर्चा में है।
#Buxar #BuxarNews #BreakingNews #IthadhiROB #ROB BridgeCollapse Bihar BiharNews ViralNews BuxarTopNews Trending InstaNews LatestNews NewsUpdate RailwayCrossing

बक्सर में करोड़ों का पुल बना और कुछ ही दिनों में टूटा हिस्सा! इटाढ़ी आरओबी टूटा, भारी वाहनों की एंट्री बंद 😱 : 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बने इटाढ़ी आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बड़ा मामला सामने आया है। 1 जून से रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब पुल के एक हिस्से के टूटने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में भागलपुर की घटना के बाद अब बक्सर की यह खबर चर्चा में है। #Buxar #BuxarNews #BreakingNews #IthadhiROB #ROB BridgeCollapse Bihar BiharNews ViralNews BuxarTopNews Trending InstaNews LatestNews NewsUpdate RailwayCrossing

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026