
अपराध नियंत्रण को लेकर वैशाली पुलिस का सघन जांच अभियान, बैंकों-पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम को लेकर वैशाली पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच एवं निगरानी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीमों ने प्रमुख स्थानों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के दौरान बैंकों, पेट्रोल पंप, आभूषण दुकानों एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की जांच की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
पुलिस ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
वैशाली पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और आमजन की सुरक्षा को लेकर जिले में पुलिस की सक्रियता लगातार जारी रहेगी।
#VaishaliPolice #Vaishali #Hajipur #BiharPolice #CrimeControl #PoliceChecking #SecurityCheck #CrimePrevention #VaishaliNews #HajipurNews #BiharNews #LawAndOrder #PoliceAction #YoungIndiaNews