
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बलिया की सियासत में संभावित उम्मीदवारों को लेकर हलचल तेज होने लगी है। जिले की 361 बलिया सदर विधानसभा सीट से पूर्व छात्र नेता विवेक सिंह कौशिक के बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आई है। राजनीतिक गलियारों में यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि विवेक सिंह कौशिक जल्द ही बसपा में शामिल होकर नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
विवेक सिंह कौशिक की पहचान सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया की छात्र राजनीति से बनी है। छात्र जीवन के दौरान वह अपने संघर्षशील अंदाज और मुखर तेवरों को लेकर चर्चा में रहे। उनकी पहचान रसड़ा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के करीबी के रूप में भी बताई जाती रही है। ऐसे में बलिया सदर सीट से उनकी संभावित दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
बलिया सदर विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न दलों में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच विवेक सिंह कौशिक का नाम बसपा से जोड़कर देखा जा रहा है। यदि वह पार्टी में शामिल होते हैं और उन्हें उम्मीदवार बनाया जाता है, तो बलिया सदर सीट पर चुनावी मुकाबले को लेकर नए समीकरण बन सकते हैं।
बसपा की ओर से अभी तक विवेक सिंह कौशिक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उनकी उम्मीदवारी को फिलहाल संभावित दावेदारी के तौर पर ही देखा जा रहा है।
विवेक सिंह कौशिक के बसपा में शामिल होने और बलिया सदर सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच अब उनके अगले राजनीतिक कदम पर नजरें टिकी हैं। यदि इन अटकलों पर मुहर लगती है, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में बलिया सदर की सियासत में एक नया चेहरा देखने को मिल सकता है।
#Balliakhabar #BalliaPolitics #BSP #UPElection2027 #balliasadar #VivekSinghKaushik #बलिया_खबर