
NEET 2026 में सुल्तानपुर के दो होनहारों का कमाल, अल्तमाश ने 99 परसेंटाइल तो शादाब ने 653 अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
अल्तमाश की सफलता से नेशनल पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर, शादाब की उपलब्धि पर पूरे इलाके में जश्न
सुल्तानपुर। नीट-2026 के परिणाम में सुल्तानपुर जिले के दो होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। ताज खानपुर निवासी अल्तमाश खान ने 99 परसेंटाइल हासिल कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बड़ी सफलता दर्ज की है। वहीं, गोसाईगंज क्षेत्र के मोहम्मद शादाब ने 653 अंक प्राप्त कर परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया है।
अल्तमाश खान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नेशनल पब्लिक स्कूल, बहादुरपुर से पूरी की। विद्यालय में मिले मजबूत शैक्षणिक आधार और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने नीट में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
अल्तमाश की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक अली मुईद एडवोकेट, प्रधानाचार्य संजय शुक्ल सहित पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री मुईद अहमद ने कहा कि विद्यालय के छात्र लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं। अल्तमाश की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने का उत्साह देगी।
उधर, मोहम्मद शादाब ने नीट-2026 में 653 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की है। उनके पिता डॉ. शमीम गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज बाजार में चिकित्सकीय सेवा देते हैं तथा उनका परिवार इटकौली का निवासी है। शादाब की सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मास्टर निजाम अहमद सहित कई सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दोनों छात्रों की उपलब्धि ने जिले के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में नया उत्साह भर दिया लोगो का कहना है
दोनों होनहारों ने अपनी मेहनत से सुल्तानपुर जिले का नाम रोशन किया है। यह सफलता हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है जो डॉक्टर बनने का सपना देख रहा है।
बधाई हो चैंपियंस! ❤️👏
#NEET2026 #Sultanpur #AltamashKhan #MohammadShadab #SuccessStory #MedicalAspirant #UPNews #Education #Inspiration #ViralNews
Amethi, Amethi | Jul 18, 2026