*बाउंसर बोली- लॉरेंस बिश्नोई को गलत बोला तो मार डालूंगी:* वह मेरा पति है; शामली के जाट नेता को धमकी दी थी, जयपुर से अरेस्ट किया
यूपी: शामली में खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। महिला ने 7 सितंबर को अखिल भारतीय जाट महासभा के यूथ विंग के शामली जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी और यू-ट्यूबर नीरज शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।
शनिवार को यूपी पुलिस महिला को जयपुर से शामली लेकर आई। उसकी पहचान बिहार के बक्सर की रहने वाली बिंदू देवी के रूप में हुई है। वह जयपुर में बाउंसर का काम करती है। उसने अपने हाथ पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का टैटू भी बनवा रखा है।
बिंदू देवी ने कहा-
मैं 8 साल से लॉरेंस बिश्नोई को अपना पति मानती हूं। मैं उससे कभी नहीं मिली हूं। जब भी मौका मिलेगा, उससे मिलूंगी। मैं उसका जन्म-जन्म तक इंतजार करूंगी। अगर उसे किसी ने गलत बोला तो बदला लूंगी।
Baghpat, Bagpat | Sep 13, 2026