झुंझुनूं जिले में पंचायती राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले की चार पंचायत समितियों में कुल मतदान की स्थिति सामने आई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, अलसीसर पंचायत समिति में 14.34 प्रतिशत, बबाई में 16.39 प्रतिशत, खेतड़ी में 16.08 प्रतिशत और मंडावा पंचायत समिति में 15.52 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सुबह 10 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान बबाई पंचायत समिति में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान अलसीसर में हुआ।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
#PanchayatElection2026 #आदर्शमतदानबूथ #RajasthanElection #YashdeepKhabar #यशदीपखबर