
अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों को जल्द मिलेगी पेंडिंग सैलरी, निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने दिया हर महीने निश्चित तिथि तक भुगतान का आश्वासन
भिवानी:
अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 2107 (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) की भिवानी इकाई ने आज स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप जी से मुलाकात की और कर्मचारियों की रुकी हुई सैलरी को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कर्मचारियों की मांगों को ध्यान से सुनने के बाद निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप जी ने आश्वस्त किया कि भविष्य में बहुत जल्द ही पेंडिंग सैलरी वाला यह मामला पूरी तरह निपटा दिया जाएगा और सभी को उनकी बकाया सैलरी मिलेगी।
HKRN में बात कर तुरंत समाधान कराने का दिया भरोसा
निदेशक जी ने विश्वास दिलाया कि वे इस पेंडिंग सैलरी के रिगार्डिंग तुरंत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में बात करेंगे, ताकि तकनीकी अड़चनों को दूर कर जल्द से जल्द कर्मचारियों की पेंडिंग सैलरी की समस्या का समाधान करवाया जा सके।
फैमिली आईडी (Family ID) के कारण फंसा है वेतन
निदेशक महोदय ने स्पष्ट किया कि मुख्य रूप से फैमिली आईडी (PPP) के इशू के कारण सैलरी पेंडिंग हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द इस तकनीकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
भविष्य के लिए हर महीने निश्चित तिथि का आश्वासन
स्वास्थ्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए डॉ. ब्रह्मदीप जी ने कहा कि भविष्य में आगे से हर महीने एक निश्चित तिथि (फिक्स डेट) तक आपकी हर महीने की सैलरी का भुगतान कर दिया जाया करेगा, ताकि कर्मचारियों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
कर्मचारियों के हितों के लिए हर स्तर पर लड़ेंगे लड़ाई: जिला अध्यक्ष
इस मौके पर अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला भिवानी के जिला अध्यक्ष आबिद खान ने हुंकार भरते हुए कहा:
"अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 2107 (सम्बन्धित भारतीय मजदूर संघ) हमेशा से कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ता आया है। भविष्य में भी यदि किसी भी कर्मचारी को कोई भी समस्या आती है, तो अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ उसके हक के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। पेंडिंग सैलरी का जो मुद्दा है, उसके लिए हमारा संघ हर स्तर पर कर्मचारियों की आवाज उठा रहा है और जब तक समाधान नहीं होता, हम पीछे नहीं हटेंगे।" सरकार से अनुरोध है कि जल्द से जल्द अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन दिया जाए,
भिवानी जिला कार्यकारिणी सदस्य दुलीचंद जी और संघ के अन्य सदस्यों ने भी निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप जी के इस सकारात्मक रुख और आश्वासन का स्वागत किया है। संघ ने उम्मीद जताई है कि विभाग और HKRN के बीच होने वाली इस बातचीत से कर्मचारियों को बहुत जल्द बड़ी राहत मिलेगी।