*विधानसभा अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम*
______
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार एवं रविवार को पन्ना प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष श्री तोमर 12 सितंबर को अपराह्न 4:30 बजे सागर से प्रस्थान कर रात्रि 8:30 बजे पन्ना सर्किट हाउस आएंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम पश्चात विधानसभा अध्यक्ष 13 सितंबर को पन्ना शहर के एक निजी होटल में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अधिवेशन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे पन्ना टाइगर रिजर्व के अकोला गेट पर वत्सला हथिनी की स्मृति में मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम तथा दोपहर 2 बजे छत्रसाल स्टेडियम पन्ना के इनडोर हॉल, किलकिला फीडर नहर के जीर्णोद्धार एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर अपराह्न 3 बजे पन्ना से ग्वालियर रवाना होंगे।
Panna, Panna | Sep 11, 2026