ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए बड़ी खुशखबरी, मेट्रो कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों का मेट्रो का इंतजार अब आगे बढ़ता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले ही हमने आप सभी के साथ मेट्रो को लेकर जल्द अच्छी खबर आने की जानकारी साझा की थी और आज वह खुशखबरी सामने आ गई है।
नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक प्रस्तावित मेट्रो रेल कॉरिडोर की ₹2,390 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
यह फैसला क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने और लोगों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हम सभी जनप्रतिनिधियों का उनके प्रयासों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
**ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास